
सन 2023 में आचार्य पंडित रमाकांत जी महाराज ने मृत्युंजय महादेव परिवार सेवा संस्थान का गठन करते हुए श्री शिव कथाओं के माध्यम से संपूर्ण विश्व में भगवान भोलेनाथ की भक्ति स्थापित करने का प्रण लिया है l अपनी सरस एवं हृदय को जोड़ने वाले मधुर वाणी में श्री शिव महापुराण कथा को जन जन तक पहुंचाते हुए पूज्य महाराज जी ने कुछ ही समय में लाखों धर्म प्रेमियों को भक्ति पथ का अनुगामी बना लिया l देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद एवं संत चरणों की कृपा से उनके हृदय से प्रस्फुट होते प्रकाशपुंज में श्रोताओं को बरबस अपनी ओर खींचने की शक्ति विद्यमान है l इन शिव महापुराण कथाओं के माध्यम से महाराज श्री ने विशाल वृद्ध आश्रम निर्माण करने का प्रण लिया है l

